Thursday, May 14, 2026
40.1 C
Bhopal

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी थी धमकी, प्रताड़ना से तंग आकर पति ने किया सुसाइड

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने महेश प्रजापत आत्महत्या मामले की गुत्थी सुलझाते हुए उसकी पत्नी कोमलबाई और उसके प्रेमी जावेद खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

क्या था मामला?

बीती 24 अप्रैल को 32 वर्षीय महेश प्रजापत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच और कॉल डिटेल (CDR) से खुलासा हुआ कि महेश की पत्नी के मुंडलाय निवासी जावेद खान के साथ अवैध संबंध थे। कुछ समय पहले महेश ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ा। तब आरोपी जावेद ने महेश को जान से मारने और उसकी पत्नी को साथ ले जाने की धमकी दी थी।

प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम

जांच में सामने आया कि पत्नी की बेवफाई और प्रेमी की धमकियों के कारण महेश गहरे मानसिक तनाव में था। सामाजिक बदनामी के डर और लगातार मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया।

नई धाराओं में कार्रवाई

सुनेरा पुलिस ने साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। तकनीकी प्रमाणों के जरिए दोनों के संबंधों की पुष्टि होने के बाद यह गिरफ्तारी की गई।

Hot this week

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img