Thursday, May 14, 2026
40.1 C
Bhopal

अयोध्या बायपास विवाद सुलझा: मंत्री कृष्णा गौर की सख्ती के बाद NHAI और निगम में बनी सहमति

भोपाल। अयोध्या बायपास पर बन रहे 16 किलोमीटर लंबे 10-लेन प्रोजेक्ट में सीवेज लाइन को लेकर महीनों से जारी गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया है। मंत्री कृष्णा गौर के कड़े रुख के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और नगर निगम के बीच समन्वय बन गया है।

बैठक में तीखी बहस, मंत्री ने पूछा- ‘क्या यह भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर है?’

​प्रोजेक्ट की अड़चनों को दूर करने के लिए मंत्री कृष्णा गौर ने दोनों विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान दोनों पक्ष अपनी-अपनी गलतियां मानने के बजाय एक-दूसरे पर दोषारोपण करते रहे। अधिकारियों के बीच बढ़ती बहस को देख मंत्री ने नाराजगी जाहिर की और दोटूक शब्दों में पूछा— “क्या यह भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर है? विभाग आपस में लड़ेंगे तो जनता परेशान होगी।”

अब 3 विकल्पों पर होगा काम

​शुरुआत में NHAI नियमों का हवाला देते हुए सड़क के दोनों तरफ 33 मीटर की दूरी के बाद सीवेज लाइन डालने पर अड़ा था। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद NHAI अब सड़क के दोनों ओर 4-4 मीटर जगह देने को तैयार हो गया है। इसके लिए तीन तकनीकी विकल्प तैयार किए गए हैं, ताकि सड़क निर्माण और सीवेज लाइन का काम साथ-साथ चल सके।

क्यों जरूरी था यह फैसला?

  • बर्बादी से बचाव: यदि सीवेज लाइन अभी नहीं डलती, तो भविष्य में करोड़ों की लागत से बनी नई सड़कों को फिर से खोदना पड़ता।
  • 5 लाख आबादी को राहत: इस प्रोजेक्ट के अटकने से क्षेत्र के 5 लाख लोगों के घरों का सीवेज नेटवर्क प्रभावित हो रहा था।
  • STP की उपयोगिता: भानपुर में बन रहा शहर का सबसे बड़ा 60 MLD का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) इसी लाइन पर निर्भर है।

अधिकारियों को नसीहत: नगर निगम ने NHAI द्वारा इस्तेमाल की गई ‘सख्त लहजे’ वाली भाषा पर भी आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसे मंत्री ने शांत कराया। अब दोनों टीमें मिलकर काम करेंगी ताकि जनता के पैसों और समय की बर्बादी न हो।

Hot this week

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी थी धमकी, प्रताड़ना से तंग आकर पति ने किया सुसाइड

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने महेश प्रजापत आत्महत्या मामले...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

Topics

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img