Tuesday, June 30, 2026
27.6 C
Bhopal

नर्मदापुरम रोड पर दर्दनाक हादसा: पत्नी का इलाज कराने आए बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

भोपाल। राजधानी के नर्मदापुरम रोड पर मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई। अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने गुना से भोपाल आए 68 वर्षीय बुजुर्ग मूलचंद चिढ़ार को एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अस्पताल के सामने ही हुआ हादसा

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुना जिले के रहने वाले मूलचंद चिढ़ार अपनी पत्नी को इलाज के लिए सागर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराने आए थे। मंगलवार सुबह वे अस्पताल से कुछ जरूरी सामान लेने के लिए बाहर निकले थे। सड़क पार करते समय मंडीदीप की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

कार चालक ने बचा लिया, पर बाइक बनी काल

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पार करते समय सामने से एक कार और बाइक दोनों आ रही थीं। बुजुर्ग को सामने देख कार चालक ने तो सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी समय पर रोक ली, लेकिन पीछे से आ रहा बाइक सवार खुद पर नियंत्रण नहीं रख सका और बुजुर्ग को सीधी टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचाने के बाद भी नहीं बची जान

​हादसे के बाद संवेदनशीलता दिखाते हुए बाइक सवार युवक मौके से भागा नहीं, बल्कि उसने तुरंत बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में आई गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस की कार्रवाई

​मिसरोद थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजन गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर गुना रवाना हो गए हैं। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img