Friday, August 14, 2026
23.1 C
Bhopal

आरजीपीवी में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में भ्रष्टाचार, अभाविप ने मंत्री को दिया ज्ञापन l


प्रदेश के एकमात्र तकनीकी विश्वविद्यालय आरजीपीवी में फिर एक बार भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। जिसको लेकर अभाविप ने तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को ज्ञापन सौपा है। आरजीपीवी विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। बता दे वर्ष 2015 में विश्वविद्यालय द्वारा आउटडोर व इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण के लिए 16.50 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। वर्ष 2019 में जिसको बढ़कर 19.16 करोड रुपए कर दिया गया। सीपीए को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई और सीपीए ने उक्त कार्य हेतु कुल 23.50 करोड़ का व्यय उल्लेखित किया है और स्पोर्ट्स कंपलेक्स आज भी निर्माण अधीन है। स्पोर्ट्स कंपलेक्स की डीपीआर से पता चलता है कि डीपीआर में वर्णित आउटडोर स्टेडियम का आज दिन तक निर्माण नहीं हुआ है वहीं इनडोर स्टेडियम की वुडन फ्लोरिंग के स्थान पर निम्न स्तरीय प्लास्टिक का उपयोग किया गया है और कोटेशन में दर्शाए गए 10 एग्जॉस्ट फैन के स्थान पर एक भी एक्जास्ट फैन नहीं लगा है। विश्वविद्यालय में एक बार फिर भ्रष्टाचार के ऐसे मामले को लेकर अभाविप ने या मांग की है की विषय की संपूर्ण जांच कर समस्त तत्कालीन तथा वर्तमान में मौजूद दोषियों के खिलाफ उचित दंडनात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही की जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन हेतु बाध्य होगी।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img