Monday, February 23, 2026
30.9 C
Bhopal

Covid Cases in Chhattisgarh: डेथ आडिट रिपोर्ट, कोरोना की तीसरी लहर में 76 फीसद मौतें कोमोरबिडिटी से

 छत्‍तीसगढ़ में तीसरी लहर में 428 मौतों की डेथ आडिट रिपोर्ट सामने आई है। इसमें 76 फीसद मौतें कोमोरबिडिटी (संक्रमण के साथ अन्य बीमारियां) से हुई है। मरीजों में बीमारियों की स्थिति को देखें तो सर्वाधिक 214 मरीजों में बीपी, 169 में शुगर के अलावा 99 में हृदय रोगी की मौत हुई है।

आडिट रिपोर्ट में सामने आया है कि संक्रमण से मरने वाले कोमोरबिडिटी के मरीजों में एक से अधिक बीमारियां पाई गई है। इसलिए आकलन मरीजों में बीमारियों के आधार पर आंकड़े दिए गए हैं। बता दें छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं, लेकिन हर रोज औसत 10 मरीजों की मौत सामने आ रही है। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना से अब तक कुल 13,971 मौतें हुईं हैं।

तीसरी लहर में कोमोरबिडिटी से मरने वाले संक्रमित

बीमारी – मौत

बीपी – 214

शुगर – 169

हृदय रोग – 99

किडनी – 94

लग्स- 55

न्यूरोलाजी – 48

ब्रेन हेमरेज – 43

एचआइवी, कैंसर, टीबी – 42

छत्‍तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के इलाज को बिस्तरों की स्थिति

बिस्तर – कुल – फुल – खाली

सामन्य – 7,446 – 171 – 7275

आक्सीजन – 10,370 – 304 – 10,066

एचडीयू – 1,407 – 108 – 1,299

आइसीयू – 1,697 – 126 – 1,571

वेंटिलेटर – 1,141 – 32 – 1,109

कुल – 22,061 – 741 – 21,320

छत्‍तीसगढ़ में कोरोना के सप्ताहभर की स्थिति

फरवरी – संक्रमित – मौत

3 – 2,454 – 12

4 – 2,113 – 19

5 – 1,764 – 14

6 – 976 – 09

7 – 1,292 – 14

8 – 1,300 – 10

9 – 1,219 – 10

सप्ताहभर में छत्‍तीसगढ़ की पाजिटिविटी दर

माह – पाजिटिविटी दर (%)

3 फरवरी – 5.87

4 फरवरी – 5.32

5 फरवरी – 5.26

6 फरवरी – 4.62

7 फरवरी – 3.46

8 फरवरी – 3.41

9 फरवरी – 3.29

हर मरीज में थी एक से अधिक बीमारियां

तीसरी लहर में 428 मौतो में 326 की मौत कोमोरबिडिटी से मौत हुई है। इन प्रत्येक मरीजों में एक से अधिक बीमारियां थी। सर्वाधिक मृतकों में बीपी, शुगर, हृदय व किडनी के मरीज अधिक सामने आए हैं। -डा. सुभाष मिश्रा, नोडल अधिकारी, राज्य कोरोना नियंत्रण अभियान

Hot this week

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

बड़ा तालाब: ‘मास्टर प्लान’ के जरिए बचाने की कवायद, अतिक्रमण पर घिरे अफसर

​भोपाल |भोपाल की लाइफलाइन 'बड़े तालाब' को प्रदूषण और...

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी विराज देसाई पर FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

Topics

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img