Saturday, February 28, 2026
23 C
Bhopal

सेल्समैन से 60 हजार रुपए, एक्टिवा लूट ले गए बदमाश

ग्वालियर में सेल्समैन से दो बदमाश एक्टिवा और 60 हजार रुपए लूट ले गए। उन्होंने सेल्समैन को कट्‌टे की बट से पीटा। घटना बहोड़ापुर थानाक्षेत्र के रामाजी का पुरा स्थित काली माता मंदिर के पास मंगलवार सुबह की है।

50 वर्षीय राजेश अग्रवाल काली माता मंदिर के पास ही रहते हैं। वे बोल और सुन नहीं सकते। एक प्राइवेट फर्म में बतौर सेल्समैन काम करते हैं। मंगलवार सुबह वह घर से एक्टिवा लेकर निकले। कुछ आगे ही पहुंचे, तभी दो बदमाशों ने उन्हें रोका और कट्‌टा अड़ा दिया।

बेटे ने मचाया शोर, बदमाश भागे घटना के समय सेल्समैन का बेटा छत पर टहल रहा था। उसने पिता के साथ घटना होते देखी तो फौरन शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक कोई मदद को पहुंच पाता, बदमाश वारदात कर भाग निकले। आसपास के लोग जमा हुए और पुलिस को सचूना दी।

पूरी प्लानिंग से आए थे बदमाश पुलिस ने जब CCTV कैमरे खंगाले तो बदमाशों के फुटेज मिले हैं। बदमाश कुछ देर पहले ही आए थे और वारदात को अंजाम देकर काफी स्पीड से निकले थे। विशेषकर उनकी स्पीड उन स्थानों पर बड़ी, जहां पर CCTV कैमरे लगे थे। अब पुलिस उनके आने और जाने के रूट में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे उनके स्पष्ट फुटेज मिले।

Hot this week

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img