Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

भोपाल के बिलखिरिया में सरपंच के घर डकैती:दरवाजा तोड़कर घुसे डकैत, बेटे को चाकू अड़ाया

भोपाल के बिलखिरिया में नवनिर्वाचित सरपंच के घर शनिवार देर रात डकैती पड़ गई। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे डकैतों ने सरपंच के बेटे को पहले तो चाकू की नोक पर रखा, फिर कोई केमिकल सुंघाकर बेहोश कर दिया। बेटा घर पर अकेला था। रविवार सुबह उसे होश आया, तब घटना का खुलासा हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर से ढाई लाख रुपए कैश और गहने लेकर भाग गए।

ग्राम बिलिखिरया में रहने वाले मिश्रीलाल गुर्जर हाल ही में हुए चुनाव में सरपंच बने हैं। गांव में शनिवार-रविवार की रात उनका 25 साल का बेटा रवि घर पर अकेला था। उसने पुलिस को बताया कि रात 2 से 3 बजे 4 से 5 लोग घर में घुस आए। दरवाजा टूटने से उसकी नींद खुली। उठकर देखा तो सभी हथियार लिए खड़े थे। वह कुछ बोल पाता, इससे पहले ही एक ने चाकू अड़ा दिया। इसके बाद उन्होंने उसे कुछ सुंघा दिया। वह बेहोश हा गया। घर से ढाई लाख रुपए कैश और जेवर गायब हैं।

बिलखिरिया पुलिस का कहना है कि आरोपियों की संख्या 4 थी। अभी घर से गई रकम का पता नहीं चल पाया है। परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान लेने के बाद ही रकम के बारे में पता चल पाएगा।

आरोपियों से भिड़ गया रवि
पुलिस के अनुसार रात को जब आरोपी घुसे तो रवि की नींद खुल गई। उसने बताया कि उसकी आरोपियों से झूमाझटकी भी हुई, लेकिन किसी ने उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img