Wednesday, March 4, 2026
33.6 C
Bhopal

भोपाल में बंद पंड़ी फैक्ट्री में मिला युवक का शव

अशोका गार्डन स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बंद पड़ी बीयर फैक्ट्री में युवक का शव मिला है। गुरुवार को एफएसएल टीम ने मौका मुआयना किया। यहां मृतक के फिंगर प्रिंट और दीवार पर चप्पल के निशान भी मिले हैं। अनुमान है कि युवक पचास फीट ऊंची दीवार पर चढ़ा, जर्जर दीवार टूटी और वह नीचे जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। वह चोरी के इरादे से फैक्ट्री में घुसा था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

फैक्ट्री संचालक इंदर सिंह गोयल ने बुधवार को पुलिस को फैक्ट्री के भीतर एक युवक के दीवार के नीचे दबे होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीवार का मलबा हटाकर शव बाहर निकाला। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पहचान निखिल मीना पिता रमेश मीणा (30) निवासी अशोका गार्डन सुभाष कॉलोनी के रूप में हुई है।

लोहे की रॉड चुराने घुसा था

मृतक मंगलवार को फैक्ट्री में चोरी की नीयत से घुसा था। लोहे की रॉड निकालने के लिए करीब 50 फीट ऊंचाई पर चढ़ गया था। हादसे से पहले निखिल अकेला ही मौके पर आया था। जो फुटप्रिंट मौके से मिले हैं वो केवल एक ही शख्स के है।

Hot this week

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

बैरसिया: शादी के नाम पर ठगी करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ और उसकी साथी गिरफ्तार

​बैरसिया (भोपाल)। बैरसिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...

Topics

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...

भोपाल: अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों का पथराव, पुलिसकर्मी घायल

​भोपाल। राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में...

राणा मोटर्स के मैनेजर ने साथियों संग मिलकर किया 43 लाख का गबन, 25 कारें बेचीं

​इंदौर। शहर की लसूडिया पुलिस ने तलावली चांदा स्थित...

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 65 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img