Monday, October 5, 2026
29.1 C
Bhopal

स्कूल टीचर ने बच्चों का किया यौन शोषण:विदिशा में वीडियो सामने आने पर खुलासा

विदिशा जिले के सिरोंज में स्कूली बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप एक निजी स्कूल के टीचर पर है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो परिजन तक पहुंचे। जिसके बाद माता-पिता ने बच्चों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था।

पीड़ित बच्चों के परिवार के अनुसार, आरोपी शिक्षक सत्यम रघुवंशी (25) स्कूल में पढ़ाने के बाद ट्यूशन भी पढ़ाता था। वहां बच्चों को रोककर उनके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। वह बच्चों को धमकी देता था कि अगर किसी को बताया तो उनके परिवार को मार डालेगा, स्कूल में उनकी दोस्ती खत्म करा देगा और उन्हें फेल कर देगा।

पीड़ित बच्चों के परिजन पहुंचे थाने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई पीड़ित बच्चों के परिजन थाने पहुंचे। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस फिलहाल 5 बच्चों को यौन शोषण का शिकार मान रही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पीड़ित बच्चों की संख्या 25 से अधिक है। सिरोंज एसडीओपी उमेश तिवारी ने बताया कि वे पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों के बयान दर्ज कर रहे हैं, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

5वीं से 8वीं तक के बच्चों को पढ़ाता था बताया जा रहा है कि टीचर स्कूल में 3 साल से पढ़ा रहा है। वह पांचवीं से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाता था। वह शादीशुदा है। उसके परिवार में पत्नी, सालभर का बच्चा, मां-बाप, दो भाई भी रहते हैं। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रोहित केशवानी उससे पूछताछ कर रहे है।

मेडिकल के लिए 6 घंटे इंतजार करते रहे बच्चे

मामले में बच्चों के मेडिकल को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। दरअसल, पांच बच्चों का सिरोंज के अस्पताल में मेडिकल होना था। पांचों बच्चे परिजनों के साथ शाम 5 बजे अस्पताल पहुंच गए। वहां पता चला कि बीएमओ डॉ. विकास बघेल छुट्‌टी पर हैं।

उनकी जगह डॉ. गोलू जाटव प्रभारी बीएमओ हैं, लेकिन वह भी किसी शादी समारोह में गए थे। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पंकज साकेत ने बताया कि वे अभी फ्रेशर हैं। यहां बॉण्ड पर हैं। उन्हें इस तरह के मामले में मेडिकल करने का अनुभव नहीं है। यह सुनते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया। रात करीब 11 बजे परिजन बच्चों को लेकर पुलिस के साथ थाने चले गए।बाद में बच्चों को दोबारा अस्पताल ले जाया गया।

Hot this week

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

भोपाल के स्कूल में हंगामा: छात्राओं से जबरन काम और वसूली का आरोप, महिला टीचर का ट्रांसफर

​मिसरोद (नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल): सोमवार को यहां पढ़ने वाली...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

Topics

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img