Tuesday, March 31, 2026
22.8 C
Bhopal

भरे बाजार में होटल संचालक पर जानलेवा हमला

रावनवाड़ा के छिंदा में भरे बाजार में होटल संचालक पर शनिवार शाम को जानलेवा हमला हो गया। हमलवार छिन्दवाड़ा से आए थे। उन्होंने तलवार, पाइप, रॉड से हमला किया। हमलावरों में से एक ने कट्टा अड़ाकर लोगों को धमकाया। सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बदमाश भाग गए थे। इसके बाद घायल होटल संचालक को परासिया अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।

थाना प्रभारी ईश्वरी पटले ने बताया कि होटल संचालक राकेश यदुवंशी (42) ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले छिंदा के हनुमान मंदिर के सामने शराब पीकर डिस्पोजल फेंकने को लेकर उसने नरेंद्र मालवी और साथियों को मना किया था। तब उन लोगों ने मारपीट की धमकी दी थी।

कट्‌टा लेकर लोगों को धमकाया होटल संचालक ने बताया कि शनिवार को छिंदा में बाजार लगता है। बाजार में समोसे बड़े की होटल लगाई था। इसी दौरान आरोपी नरेंद्र मालवी, छह-सात लोगों के साथ आया। पाइप, रॉड, तलवार लेकर आए हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। इनमें से एक कट्टा लेकर लोगों को धमका रहा था कि कोई बचाने आया तो मार देंगे

जबरदस्त मारपीट के बाद राकेश को अधमरा छोड़कर हमलावर शिवपुरी की ओर से भाग गए। घायल राकेश को परिजन तत्काल परासिया अस्पताल लेकर आए। यहां से उन्हें छिन्दवाड़ा रैफर किया गया।

अस्पताल में डॉ शशांक तिवारी, डॉ साक्षी चौरे ने घायल का इलाज किया। बताया जा रहा है कि हमलावर छिन्दवाड़ा की एक गैंग से जुड़े हैं।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img