Monday, June 22, 2026
29.7 C
Bhopal

इंदौर में मेट्रो की टेस्टिंग देखी, अब भोपाल आएगी टीम

इंदौर में मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होने से पहले कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) टीम इंस्पेक्शन करेगी। टीम की ‘ओके’ रिपोर्ट मिलने के बाद लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इससे पहले रिचर्स डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) रेलवे की टीम इंदौर पहुंची। टीम ने 9 दिन रुक कर इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, क्वालिटी जांची। अब यही टीम भोपाल भी आएगी।

यह टीम 9 से 17 नवंबर तक इंदौर में ही रुकी और गांधीनगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर-3 के बीच मुख्य लाइन ट्रैक पर मेट्रो चलाकर जांच की।

जनवरी में भोपाल आ सकती है टीम रिचर्स डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन भारतीय रेलवे की एक संस्था है। इसका मुख्यालय उत्तरप्रदेश के लखनऊ में है। किसी भी शहर में मेट्रो का कमर्शियल रन, यानी आम लोगों के लिए चलाने से पहले सीएमआरएस की टीम निरीक्षण करती है। यह आरडीएसओ की रिपोर्ट देखती है। इसकी रिपोर्ट के बाद ही सीएमआरएस निरीक्षण करती है। इंदौर के बाद भोपाल में भी यही टीम आएगी। डॉक्यूमेंट सबमिट करने के बाद जनवरी में टीम भोपाल आ सकती है।

टीम ने यह देखा टीम ने मेट्रो ट्रेन के अंदर फंक्शन की पूरी तरह से जांच की। राइड क्वालिटी, स्थिरता, इमरजेंसी ब्रेकिंग डिस्टेंस और रोलिंग स्टॉक का मूल्यांकन रिकॉर्ड किया। मेट्रो अफसरों के अनुसार, टीम की टेस्टिंग में पास आ गए हैं। हालांकि, रिपोर्ट आना बाकी है। सीएमआरएस के निरीक्षण के दौरान यह रिपोर्ट जरूरी रहती है।

टेस्टिंग के दौरान मेट्रो एमडी एस. कृष्ण चैतन्य, सिस्टम निदेशक शोभित टंडन, प्रोजेक्ट निदेशक अजय कुमार गुप्ता, टेस्टिंग निदेशक आरएस तिवारी भी मौजूद रहे।

टेस्टिंग के बाद एमडी चैतन्य ने कहा-

ऑसिलेशन और EBD परीक्षणों का सफल समापन इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मेट्रो टीम, कॉन्ट्रैक्टर, कंसलटेंट की मेहनत का नतीजा है कि सभी टेस्ट बेहतर रहे हैं।

अतिक्रमण हटाने को लेकर भोपाल में एडीएम ने बैठक की

भोपाल मेट्रो के ऑरेंज लाइन के दूसरे फेज यानी, सुभाषनगर से करोंद के बीच आ रही अड़चनों को लेकर बुधवार को एडीएम सिद्धार्थ जैन ने बैठक की। उन्होंने संबंधित अफसरों से अतिक्रमण हटाने, भूमि आवंटन, मुआवजा राशि वितरण आदि को लेकर चर्चा की। बैठक में मेट्रो के अधिकारियों ने जिंसी चौराहा, ईरानी डेरा, भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास अतिक्रमण हटाने के प्लान पर बात की।

बैठक में सिंधी कॉलोनी के पास भूमि आवंटन और प्रभावित व्यक्तियों को मुआवजा राशि वितरण के कार्यों पर सहमति बनी। साथ ही बैरागढ़ चिकलोद क्षेत्र में ब्लू लाइन मेट्रो के लिए सर्वेक्षण कार्य आगामी सोमवार से शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैरागढ़ एसडीएम आदित्य जैन, शहर एसडीएम दीपक पांडे को एडीएम जैन ने सर्वेक्षण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img