भोपाल के बैरागढ़ सिविल अस्पताल में एक लावारिस नवजात की मौत का मामला सामने आया है। नवजात एक नाबालिग किशोरी का था, जिसके साथ उसके परिचित युवक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
जांच में पता चला कि, नवजात एक नाबालिग किशोरी का था। जिसे उसने अस्पताल के बाथरूम में छोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि, नाबालिग के साथ उसके परिचित युवक ने दुष्कर्म किया था, जिसके बाद वह गर्भवती हुई। युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, नाबालिग किशोरी के खिलाफ भी नवजात को छोड़ने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




