Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

Delhi Weekend Curfew: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म, लेकिन अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, जानें क्या है बड़े फैसले

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने का फैसला लिया गया है। अब से कुछ देर पहले उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में यह फैसला लिया गया है। मिली जानकार के मुताबिक दिल्ली में सप्ताहांत के कर्फ्यू को खत्म करने का फैसला किया है। साथ ही दुकानें खोलने के लिए ऑड-ईवन की शर्त भी हटा दी गई है। डीडीएमए की ओर से नई गाइडलाइन भी जल्दी जारी कर दी जाएगी। इस वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के अन्य बड़े अधिकारी भी शामिल हुए।

दिल्ली में लगातार कम हो रहे नए केस

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के तौर पर आए ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बीते कुछ दिनों से लगातार कम हो रहे हैं, इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। बुधवार को 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 8000 मामले थे, जो कुछ दिन पहले 25,000 से ज्यादा पहुंच चुके थे।

DDMA की बैठक में लिए गए बड़े फैसले

-दिल्ली के बाजारों में दुकानों का ऑड-ईवन नियम खत्म

-सप्ताहांत कर्फ्यू हटा

-रात का कर्फ्यू जारी रहेगा

– 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल

– शादी समारोह में 200 लोगों के शामिल होने पर छूट

– 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे दिल्ली सरकार के दफ्तर

– शैक्षणिक संस्थान और स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img