वित्त वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा; 8 नवंबर को भोपाल वापसी
भोपाल/मंदसौर। मध्य प्रदेश शासन के उप-मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी का नवंबर माह का दौरा कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम के अनुसार, उप-मुख्यमंत्री 7 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को मंदसौर जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
प्रमुख कार्यक्रम विवरण (7 नवंबर 2025)
| समय | स्थान | कार्यक्रम का विवरण |
|---|---|---|
| प्रातः 09:30 बजे | (स्थान – कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह मंदसौर) | “वंदे मातरम् कार्यक्रम” में सम्मिलित होंगे। |
| प्रातः 10:30 बजे | (स्थान -“सुशासन भवन” कलेक्टर कार्यालय, नवीन भूतल) | राजस्व एवं सामान्य सचिवालय भवन निर्माण का भूमि पूजन एवं स्थानीय कार्यक्रम। |
| रात्रि 10:30 बजे | मंदसौर से भोपाल के लिए प्रस्थान | ट्रेन द्वारा (ट्रेन नं. 12719) |
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उप-मुख्यमंत्री महोदय 8 नवंबर 2025 को प्रातः 06:10 बजे भोपाल आगमन करेंगे।
सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल निर्देश
दौरे के संबंध में संबंधित जिला और पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उप-मुख्यमंत्री के ब्लड ग्रुप (A-) नेगेटिव की जानकारी साझा की गई है। संपर्क सूत्र के रूप में निजी सचिव, सुरक्षा अधिकारी और सहायक की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।
पुलिस अधीक्षक, मंदसौर को उप-मुख्यमंत्री जी के प्रवास हेतु फौलो पायलट की व्यवस्था करने का कष्ट करने को कहा गया है। वहीं, जिला आबकारी अधिकारी/जिला वा. कर अधि. / जि.ओ. अधि./कोषा.अधि.- मंदसौर को प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।




