Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

1.5 लाख की रिश्वत लेते CGST के असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

रतलाम। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भोपाल टीम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग के सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) शंकर परमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। परमार पर एक फर्म से काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

ट्रैप लगाकर पकड़ा

​मिली जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय फर्म ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जीएसटी से संबंधित एक मामले को रफा-दफा करने के बदले उनसे 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। सीबीआई ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद जाल बिछाया। जैसे ही सहायक आयुक्त शंकर परमार ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 1.5 लाख रुपये लिए, टीम ने उन्हें दबोच लिया। मामले में सुरेश मनसुखानी नामक व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है।

दफ्तर में घंटों चली जांच

​सीबीआई की टीम दोपहर में ही सीजीएसटी कार्यालय पहुंच गई थी। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि दफ्तर के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। देर रात तक चली इस जांच के बाद टीम आरोपियों को अपने साथ ले गई।

ठिकानों पर छापेमारी

​गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीमें आरोपियों के ठिकानों और आवास पर भी तलाशी ले रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में विभाग के कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img