BJP नेता और भोपाल मध्य सीट से विधायक रहे ध्रुव नारायण सिंह की बहू के खिलाफ उन्हीं के बेटे आदित्य विजय सिंह ने अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है। आदित्य ने बताया, पत्नी को करीब 62 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर पहनने के लिए थे, जो पत्नी ने वापस नहीं लौटाए। हबीबगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।हबीबगंज पुलिस ने बताया, शुक्रवार को पूर्व विधायक सिंह के बेटे आदित्य विजय सिंह ने पत्नी मृणालिनी सिंह के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है। पत्नी मृणालिनी ने पति आदित्य विजय सिंह और उनकी मां से पहनने के लिए ज्वैलरी मांगी थी। पत्नी ने यह ज्वैलरी अब तक नहीं लौटाई है, जो 62 लाख रुपए की है। आदित्य विजय सिंह की शिकायत पर मृणालिनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जांच में सही पाई गई शिकायत, फिर दर्ज हुई रिपोर्टपूर्व विधायक की बहू मृणालिनी पन्ना की निवासी हैं और पति से विवाद के बाद कुछ साल से वहीं रह रही है। एसआई अमित सिंह भदौरिया के मुताबिक, इस मामले की लिखित शिकायत आदित्य ने थाने में की थी। शिकायत की जांच की गई। तजदीक में आरोप सही पाए गए, तब मुकदमा दर्ज किया गया।डेढ़ साल पहले हुई थी शादीआदित्य और मृणालिनी की शादी करीब डेढ़ साल पहले 1 दिसंबर 2020 को हुई थी। थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, मृणालिनी ने आदित्य की मां और परिवार की खानदानी ज्वैलरी के लिए रूचि दिखाई थी। इसके बाद मां ने अलमारी की चाबी दे दी। जिसमें ज्वैलरी रखी थी। शादी के बाद मृणालिनी और आदित्य के बीच विवाद होने लगे। जिसके बाद 24 जून 2021 को मृणालिनी को उसके परिजन अपने साथ ले गए थे। मृणालिनी अपने साथ सभी जेवर भी ले गई थी। अक्टूबर में ही वह वापस भी आ गई, लेकिन कुछ दिन बाद वह वापस चली गई। साथ में वे अलमारी की चाबियां भी ले गई। ताकि, जेवरों के बारे में किसी को पता नहीं चल सके। आदित्य और उसके परिजनों ने बार-बार अलमारी की चाबी देने को कहा, लेकिन मृणालिनी ने नहीं दी। इसके बाद डुप्लीकेट चाबी बनवाई गई और अलमारी खोली को उसमें जेवर नहीं थे। जेवर मांगे जाने पर मृणालिनी ने वह नहीं लौटाए तो थाने में शिकायत की गई।




