Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

हरियाणा के हीरा कारोबारियों ने प्रॉपर्टी डीलर को ठगा

हरियाणा के दो हीरा व्यापारियों ने भोपाल के एक प्रॉपर्टी डीलर से 87 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने अमानक स्तर का हीरा देकर वारदात को अंजाम दिया। फरियादी को भरोसा दिलाने जालसाज़ो ने फर्जी प्रमाण पत्र और टेस्ट रिपोर्ट भी उसे दिखा दी। हालांकि लोकल मार्केट में जब हीरे को टेस्ट कराया गया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। मामले में कोहेफिजा पुलिस को शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

दोस्त ने कराया था आरोपियों से परिचय

टीआई बृजेंद्र मर्सकोले के मुताबिक छह कोड़ी मंदिर इतवारा निवासी रॉबिन सिंह ठाकुर उर्फ रानू प्रॉपर्टी का काम करते हैं। उनका ऑफिस कोहेफिजा थाने के पास नादरा काम्पलेक्स में है। करीब एक साल पहले ग्राम हरपालपुर जिला छतरपुर में रहने वाले संदीप रावत अपने दो साथियों के साथ रॉबिन सिंह के ऑफिस आए थे। संदीप ने अपने साथ आए दोनों व्यक्तियों का परिचय हीरा व्यापारी गिरिराज गुप्ता व भरत भूषण यादव निवासी हरियाणा के रूप में कराया था। उन्होंने अपनी फर्म का नाम मैसर्स जीएम डायमंड बताते हुए खुद को हीरा व्यवसायी बताया। उन लोगों ने रॉबिन सिंह से पूछा कि क्या आप हीरा खरीदना चाहते हैं। इस पर रॉबिन ने कहा कि पहले आप हीरा व उसका असली होने का प्रमाण-पत्र बताएं। संदीप के साथ आए दोनों व्यक्तियों ने हीरे से संबंधित प्रमाण-पत्र व हीरे की टेस्ट रिपोर्ट दिखा दी। हीरे की कीमत एक करोड़ 25 लाख रुपए बताई गई।

Hot this week

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

Topics

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img