Friday, February 20, 2026
27.1 C
Bhopal

रस्सी का फंदा बना दिव्यांग युवक ने लगाई फांसी

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले युवक ने गुरुवार देर रात घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 3 महीने पहले ट्रेन की चपेट में आने से उसके एक हाथ का पंजा और दूसरे हाथ की उंगलियां कट चुकी थीं। एक साल पहले बीमारी के चलते उसकी पत्नी की मौत हो गई। मृतक के दो मासूम बच्चे हैं, मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जीतू सूर्यवंशी पुत्र राम सिंह सूर्यवंशी (34) बंजारी कोलार में रहता था। भाई ने बताया कि तीन महीने पहले जीतू ट्रेन की चपेट में आ गया था। इस हादसे में उसके एक हाथ का करीब आधे से ज्यादा पंजा तथा दूसरे हाथ की उंगलियां कट गई थीं। हादसे के बाद से ही वह बेरोजगार हो चुका था। इससे पहले वह प्राइवेट ड्राइवरी करता था। एक साह पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। तब से ही वह डिप्रेशन में रहने लगा था। इसी के साथ शराब अधिक पीने लगा। शराब के नशे में ही ट्रेन की चपेट में आया था।

दो मासूम बच्चों का पिता था

जीतू के दो मासूम बच्चे डेढ़ साल का शिवा और 6 साल की रोली है। पत्नी की मौत के बाद वह अकेला ही बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। आए दिन पत्नी की याद में जान देने की बातें करता था। परिजनों ने उसे पहले भी कई बार समझाया लेकिन गुरुवार की रात उसने घर में शेड के पाइप पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img