Monday, September 28, 2026
29.1 C
Bhopal

अश्लील कंटेंट से युवाओं को खतरा

मध्य प्रदेश में करणी सेना ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र पाल, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र गौर, संभागीय अध्यक्ष वीर सिंह चौहान और जिला अध्यक्ष अमित चौहान सहित पूरी प्रदेश टीम ने कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

करणी सेना का आरोप है कि रणवीर इलाहाबादिया अपने यूट्यूब चैनल ‘प्लॉट पॉडकास्ट’ के माध्यम से सार्वजनिक मंच पर अश्लील सामग्री प्रसारित कर रहा है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह सामग्री माता-पिता के लिए अत्यंत निंदनीय है और पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए हानिकारक है।

करणी सेना ने इस मामले में तीन प्रमुख मांगें रखी हैं:

1. रणवीर इलाहाबादिया और उनकी टीम की तत्काल गिरफ्तारी

2. उनके यूट्यूब चैनल को तुरंत हटाना

3. कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान

संगठन का कहना है कि इस तरह की कड़ी कार्रवाई से अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भी अश्लील सामग्री प्रसारित करने से पहले सोचना पड़ेगा। उनका मानना है कि ऐसी गतिविधियां भारतीय और हिंदू संस्कृति के खिलाफ हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img