Friday, August 14, 2026
23.1 C
Bhopal

ग्वालियर में खनन माफिया का SDM टीम पर हमला

ग्वालियर में अवैध खनन माफिया की दबंगई का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी की टीम ने बिना रॉयल्टी गिट्टी ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान माफिया ने न केवल एसडीएम के गनमैन के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि अपने साथियों की मदद से गिट्टी से भरी ट्रॉली लेकर फरार हो गए।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी एसडीएम के गनमैन के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। बाद में आरोपियों ने डबका गांव में जाकर ट्रॉली खाली कर दी। मामले में हस्तिनापुर पुलिस ने भोगीपुरा निवासी कल्ली सिंह गुर्जर, एदल सिंह गुर्जर और डबका निवासी हरी सिंह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने व खनिज अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

हरी सिंह ने अपनी बोलेरो से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को भागने में मदद की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधियों को राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला बदर किया जाएगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img