Thursday, August 27, 2026
24.1 C
Bhopal

लड़कियों की ड्रेस में ड्रग्स के साथ पकड़ाया डॉक्टर

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक डॉक्टर को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब ये कार्रवाई की उस दौरान डॉक्टर लड़कियों की ड्रेस पहने मिला। पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 ग्राम एमडी ड्रग्स और ढाई किलो गांजा बरामद किया है। दोनों न्यू ईयर की पार्टी में कस्टमर्स को देने के लिए नशे का सामान लाए थे।

आरोपी का नाम योगेश लड़इया निवासी बजरंग नगर है। वह होम्योपैथी का डॉक्टर है। जबकि दूसरे आरोपी का नाम भरत चौरसिया है। ये दोनों आरोपी दोस्त हैं। डीसीपी राजेश त्रिपाठी की टीम ने मंगलवार रात में ये कार्रवाई की है। जिसकी जानकारी बुधवार को मीडिया को दी गई।

खुद का क्लीनिक चलाता है, नशे का है आदी योगेश खुद का होम्योपैथी क्लीनिक चलता है। उसने कबूल किया है कि वह खुद भी नशा करने का आदी है। वहीं, दूसरा आरोपी भारत मूल रूप से रीवा का रहने वाला है। वह तीन सालों से मिडलैंड होटल में केयर टेकर का काम कर रहा है। होटल में आने-जाने के दौरान ही उसकी योगेश से पहचान हुई। वह दोस्तों के साथ मिलकर नशा करते हैं।

नशे के बाद मानसिक संतुलन खो देता है डॉक्टर बताया जा रहा है कि योगेश नशे के बाद अपना मानसिक संतुलन खो देता है। जानकारी में आया कि वह नशे के बाद महिलाओं के कपडे़ पहन लेता है। लड़कियों जैसी हरकत भी करता है। पुलिस के मुताबिक उसके मोबाइल में कुछ इस तरह के फोटो भी मिले हैं। जब उसे नशे के साथ पकड़ा तो वहां भी उसने लड़की के कपड़े पहना था।

पत्नी के छोड़ने के बाद लगी लत, 5 लाख का कर्ज डॉक्टर के बारे में जानकारी मिली है कि वह पत्नी के छोड़ने के बाद ड्रग का आदी हो गया। उसने बैंक और अन्य लोगों से कर्ज लेकर ड्रग लेना शुरू कर दिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि इसके चलते उसने बैंक से 5 लाख का लोन भी ले लिया। इसके बाद वह भी ड्रग लेने की आदत बंद नहीं कर रहा था।

Hot this week

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

बरेठा घाट पर भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच फंसी बाइक, परिवार और बंदर गंभीर रूप से घायल

​बैतूल:जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेठा घाट पर...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...

तलवार से केक काटना पड़ा भारी: भोपाल में युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज

भोपाल। जन्मदिन के जश्न में सरेआम तलवार से केक...

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...

Topics

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img