Sunday, April 12, 2026
36.3 C
Bhopal

बिग बॉस में एंट्री के नाम पर डॉक्टर से ठगी

राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध पॉइजन क्लिनिक के डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर अभिनीत गुप्ता के साथ मुंबई की एक इवेंट कंपनी के डॉयरेक्टर ने टीवी सीरियल बिग बॉस में एंट्री कराने के नाम पर दस लाख रुपए की ठगी कर ली। 60 लाख रुपए में उन्हें एंट्री दिलाना तय हुआ था। एडवांस दस लाख रुपए दिए गए थे।

तीन साल बीतने के बाद भी जब अभिनीत की शो में एंट्री नहीं हो सकी तो उन्होंने अपनी रकम लौटाने की बात मुंबई के ठग से की। जिसके बाद उसने कॉल और मैसेज का रिप्लाई देना बंद कर दिया। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

एसआई उदय सिसोदे ने बताया कि फ्रेंड्स सोसाइटी चूना भट्टी निवासी डॉ. अभिनीत गुप्ता (36) डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा रोग विशेषज्ञ) हैं। उनकी कोलार रोड पर पॉइजन एंट्री एजिंग स्किन नाम से क्लिनिक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अंधेरी वेस्ट मुंबई निवासी करण सिंह उर्फ प्रिंस नाम का व्यक्ति इवेंट कंपनी का डॉयरेक्टर है। उसने अक्टूबर 2022 में उन्हें टीवी सीरियल बिग बॉस सीजन में एंट्री कराने की बात कही थी।

आरोपी ने बैकडोर एंट्री का वादा किया था

आरोपी ने डॉक्टर से उनकी बैकडोर इंट्री कराने को कहा था। इस पर करण सिंह ने उनसे दस लाख रुपए लिए और आश्वासन दिया था कि बिग बॉस के आने वाले सीजन में वह प्रतिभागी होंगे। इसके बाद बिग बॉस के सभी प्रतिभागियों के नामों की घोषणा हो गई, लेकिन डॉक्टर अभिनीत गुप्ता का नाम नहीं आया। एक और सीजन बीत जाने के बाद भी जब उनका नाम नहीं आया तो उन्होंने करण सिंह से बात कर पैसा वापस मांगा तो उसने आनाकानी शुरू कर दी।

करण सिंह जिस पर बिग बॉस में बैकडोर एंट्री के नाम पर दस लाख रुपए ठगने का आरोप है।

शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

इसके बाद उसने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया। जुलाई 2023 तक उन्होंने पैसा वापस लेने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन आरोपी ने पैसा नहीं लौटाया। तंग आकर डॉक्टर ने चूना भट्टी थाना पुलिस को लिखित शिकायत की। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी करण सिंह व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही मुंबई रवाना होगी।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img