Thursday, October 1, 2026
25.9 C
Bhopal

आज भोपाल में बच्चे समेत 4 को कुत्तों ने काटा

भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स के काटने का सिलसिला जारी है। सोमवार को पुराने शहर के चौकी इमामवाड़ा कॉलोनी में 4 लोगों को कुत्तों ने काट लिया। इनमें एक 3 साल का बच्चा भी शामिल हैं। इससे पहले 10 जनवरी को 7 महीने के एक बच्चे को पार्क से घसीटकर ले गए और उसका एक पूरा हाथ खा लिया था। बाद में शव लहूलुहान मिला था।

वहीं, 11 जनवरी को राजीव नगर में एक 3 साल के बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। पिता ने नगर निगम की डॉग स्क्वायड को बुलाया तो पेट लवर्स नाराज हो गए। उन्होंने घर पहुंचकर गाली गलौच की, फिर जमकर मारपीट कर दी। मामले की शिकायत पिपलानी थाने में की गई है। पुलिस ने पेट लवर्स के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पहले पीटा, फिर कहा- अब कोशिश मत करना
मामला भोपाल के राजीव नगर का है। यहां कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले विकेश यादव रहते हैं। 11 जनवरी को उनके 3 साल के बच्चे को मोहल्ले के आवारा कुत्ते ने काट लिया। विकेश यादव ने बच्चे का इलाज कराया, फिर नगर निगम की टीम को आवारा कुत्तों के बारे में सूचना दे दी। टीम कॉलोनी से आवारा कुत्तों को पकड़कर ले गई।

यह बात रविवार (14 जनवरी) को कॉलोनी में रहने वाली पेट लवर्स कविता भावनानी को पता चली। वह अपने 2 बेटों मोहित और विशाल को लेकर विकेश के घर पहुंच गई। उसने विकेश से पूछा- क्या तुमने नगर निगम के डॉग स्क्वायड को बुलाया था। जैसे ही विकेश ने हां कहा.. कविता व उसके बेटे भड़क गए। उन्होंने विकेश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। साथ ही धमकी दी कि आगे से कुत्तों को पकड़वाने की कोशिश मत करना।

प्रकरण दर्ज, मामले की जांच शुरू: थाना प्रभारी
पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल का कहना है कि राजीव नगर में 3 साल के बच्चे को कुत्ते से काटने के मामले में रहवासी विकेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। गाली-गलौज और मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img