आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में 6 साल के मासूम पर कुत्तों का अटैक

भोपाल के नीलबड़ इलाके में स्ट्रीट डॉग ने 6 साल के मासूम पर अटैक कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को पेट और कमर में काट दिया। कुत्तों के हमले से घबराए बच्चों को पास से गुजर रहे लोगों ने बचाया। बच्चे का जेपी हॉस्पिटल में इलाज कराया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कुत्तों के काटने से अनय शुक्ला (6) निवासी नीलबड़ जख्मी हुआ है। गुरुवार शाम को वह घर के बाहर खेल रहा था। तभी दो कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। अनय कुछ समझ पाता, इससे पहले ही कुत्तों ने उसे कमर और पेट पर काट दिया। इसी दौरान पास से गुजर रहे लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाया।

कुत्तों के अटैक से नीलबड़ में 6 साल का अनय घायल हो गया। कुत्तों ने उसे कमर और पेट में काट लिया।

कुत्तों के अटैक से नीलबड़ में 6 साल का अनय घायल हो गया। कुत्तों ने उसे कमर और पेट में काट लिया।

पहली कक्षा में पढ़ रहा अनय
कक्षा पहली में पढ़ने वाले अनय के पिता रामजी शुक्ला प्राइवेट जॉब करते हैं। रामजी ने बताया, कुत्तों के हमले से अनय डर गया था। उसे पास से गुजर रहे लोगों ने बचाया। वरना बड़ी घटना हो जाती। इसके बाद अनय को जेपी हॉस्पिटल में लेकर आए। जहां उसका इलाज किया गया। डॉक्टर ने 25 मई, 30 मई और 20 जून को एंटी रैबीज के अगले 3 टीके लगाने को कहा है।

पूरे शहर के कुत्ते नीलबड़ में छोड़ देते हैं
अनय के पिता रामजी ने बताया कि घर के आसपास कुत्तों के झुंड हैं, जो नन्हें बच्चों को काटने के लिए पीछे दौड़ते हैं। नगर निगम के कर्मचारी पूरे शहर के आवारा कुत्ते पकड़कर नीलबड़ में छोड़ देते हैं। अभी भी घर के आसपास कुत्तों के झुंड है। इससे डर बना रहता है। बेटा भी घर से बाहर नहीं निकल रहा है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770