Saturday, February 28, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में डंपर ने युवक को कुचला, मौत

भोपाल के अयोध्या नगर थाने के नजदीक शनिवार रात को एक डंपर ने एक्टिवा सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। रविवार सुबह बॉडी का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर को परिजनों ने बॉडी को अयोध्या चौराहे पर रख कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने उचित मुआवजा देने की भी मांग की है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी चालक को पकड़ने के बाद छोड़ दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र कैलाश गुजराती (18) एच सेक्टर अयोध्या नगर अपने दोस्त के साथ रात करीब 11 बजे एक्टिवा से घर जा रहा था। आकाश एक वाशिंग सेंटर पर काम करता था। अयोध्या थाने के नजदीक एक्टिवा को मिट्‌टी से भरे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठे आकाश की मौत हो गई। मृतक इकलौता बेटा था। मृतक के पिता कैलाश ने बताया कि हादसे के बाद पास में मौजूद डायल 100 ने पीछा कर आरोपी चालक को पकड़ लिया था। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

आरोप घायल को अस्पताल तक नहीं पहुंचाया

स्थानीय रहवासियों ने बताया कि हादसे के बाद घायल नीतेश को पुलिस वाहन से अस्पताल तक नहीं पहुंचाया गया था। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपी चालक को मौके से ही पकड़ लिया था, इसके बाद भी चालक को छोड़ दिया।

मामा ने बोला पुलिस ने दिया क्रिया करम का पैसा

रविवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस समझाइश देने पहुंची थी। मृतक के मामा संजय ने बताया कि क्रिया-कर्म के लिए 25 हजार रुपए मिले हैं। हम उचित मुआवजा दिलाने और आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

थाना प्रभारी बोले आरोपी चालक को हिरासत में लिया

अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। डंपर को भी जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया गया है। आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img