Monday, October 5, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में 1800 करोड़ की ड्रग्स जब्त

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 1800 करोड़ रुपए कीमत की ड्रग्‍स बरामद हुई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एटीएस गुजरात के साथ मिलकर शनिवार को एक फैक्ट्री में रेड की। जहां से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ड्रग्स को भोपाल के नजदीक एक फैक्ट्री से बरामद किया गया है। यह फैक्ट्री बगरोदा गांव के इंडस्ट्रियल एरिया में है। जो कटारा हिल्स थाना इलाके में स्थित है। फैक्ट्री में ड्रग्स को बनाने का काम चल रहा था।

फैक्ट्री में हो रहा था मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) बनाने का काम

डीएसपी, एटीएस गुजरात एस.एल. चौधरी ने बताया- गोपनीय सूचना मिली थी कि अमित चतुर्वेदी, निवासी भोपाल, मध्यप्रदेश और सान्याल बाने, निवासी नासिक, महाराष्ट्र, भोपाल के बागरोदा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री की आड़ में मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) का अवैध निर्माण और बिक्री में शामिल हैं। जिसके बाद गुजरात एटीएस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसके बारे में बताया गया। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

शनिवार को फैक्ट्री पर की गई थी रेड

छापा मार कार्रवाई 5 अक्टूबर, 2024 को की गई थी। इस दौरान पता चला कि यहां मादक दवा मेफेड्रोन (एमडी) बनाने का काम चल रहा था। इसके बनाने में इस्तेमाल होने वाली करीब 5 हजार किलोग्राम का कच्चा माल और उपकरण भी मिले। जिनमें ग्राइंडर, मोटर, ग्लास फ्लास्क, हीटर और अन्य उपकरण शामिल हैं। इन सभी सामग्रियों को आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने अमित प्रकाशचंद्र चतुर्वेदी (उम्र 57 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद रोड, हुजूर का रहने वाला है।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img