Friday, February 27, 2026
23.9 C
Bhopal

ईडी ने पनीर-मावा फैक्ट्री पर छापा मारा

राजधानी के जयश्री गायत्री फूड के मुख्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है। गायत्री फूड कंपनी डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती है। ईडी ने बुधवार सुबह से भोपाल, मुरैना, सीहोर सहित अन्य ठिकानों पर भी रेड डाली है। इस कंपनी के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट भी होते हैं।

इन उत्पादों को भेजने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर कारोबार किए जाने की बात सामने आई है। इसके जरिए विदेशी निवेश किया जा रहा है। शिकायत के बाद ईडी ने कार्रवाई शुरू की है। इस कंपनी पर छह महीने पहले राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने भी छापेमारी की थी।

कार्रवाई के दौरान ये जानकारी सामने आई है कि 27 देशों में भेजे जाने वाले प्रोडक्ट्स के सर्टिफिकेट फर्जी हैं। साथ ही दूसरे देशों की कई एजेंसियों ने अमानक खाद्य पदार्थों को लेकर केंद्र सरकार से शिकायत की थी। भोपाल में ईडी की ये कार्रवाई बिट्‌टन मार्केट के पास स्थित कंपनी के ऑफिस में की जा रही है।

19 जनवरी 2022 को भी फैक्ट्री उत्पादन बंद कराया गया था। फैक्ट्री के केमिकलयुक्त पानी से किसानों की फसल खराब होने और जल प्रदूषण के उपाय न होने की शिकायतें मिली थीं। जांच में दोषी पाए जाने पर बोर्ड ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

15 से ज्यादा अफसरों की टीम मालिक के घर पहुंची गायत्री फूड्स के मालिक किशन मोदी के भोपाल के शाहपुरा में स्थित घर मोदी भवन में भी ईडी की टीम जांच कर रही है। तीन से चार गाड़ियों में आए ईडी के 15 से 20 अधिकारी किशन के घर के भीतर हैं। बाहर सुरक्षा के लिए सीआरपी के जवानों की तैनाती की गई है। किशन पर मनी लांड्रिंग और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फैक्ट्रियां चलाने के आरोप हैं।

सीहोर में भी कंपनी की पनीर फैक्ट्री पर रेड सीहोर-रातीबड़-भोपाल मार्ग पर ग्राम पिपलिया मीरा में स्थित जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री पर भी कार्रवाई चल रही है। पुलिस के जवानों के साथ अधिकारियों की टीम पनीर फैक्ट्री पहुंची। यहां जांच पड़ताल की जा रही है। एक टीम फैक्ट्री प्रबंधन के मुरैना स्थित ठिकाने पर भी पहुंची है।

पूरी कार्रवाई को अत्यंत गोपनीय रखा गया है। फैक्ट्री प्रबंधन या किसी आधिकारिक सूत्र की ओर से अभी तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। फैक्ट्री के बाहर तैनात पुलिस भी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी साझा करने से बच रही है। बाहर से बुलाई गई पुलिस टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान मौके पर मौजूद हैं।

सीहोर पुलिस को ईडी एक्शन की भनक नहीं जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री प्रबंधक का घर सीहोर के जंगली अहाता क्षेत्र में स्थित पारस विहार फेज-टू में भी है। यहां पर भी सीआरपीएफ और ईडी की टीम सर्चिंग के लिए पहुंची है। कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि सीहोर पुलिस को अधिकृत तौर पर कोई जानकारी नहीं है। संभवत भोपाल से ही पुलिस ईडी टीम के साथ आई होगी।

मुरैना में कृष्ण मिल्क प्रोडक्ट्स पर भी छापा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह मुरैना में कंपनी के मालिक नरेंद्र मोदी के गणेशपुरा स्थित आवास और सीहोर स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी की। घर पर ताला होने के कारण ईडी अधिकारियों को मेन गेट का ताला तोड़ पड़ा। मोदी की मुख्य दुकान कृष्ण मिल्क प्रोडक्ट्स महाराजपुर रोड पर स्थित है।

नरेंद्र मोदी के दो बेटे अमित और किशन मोदी सीहोर स्थित जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री का संचालन करते हैं। दो साल पहले आयकर विभाग ने भी छापेमारी की थी, जिसमें बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था।

कम्पनी के वित्तीय लेन देन की जांच में जुटी ईडी ईडी की टीम छापेमारी के दौरान सभी ठिकानों पर कम्पनी के प्रमोटर्स और मालिकों के वित्तीय लेन देन और मनी लांड्रिंग से जुड़े अन्य मामलों की छानबीन में जुटी है। इसके अलावा कम्पनी के रियल एस्टेट और अन्य फर्मों से लिंक की भी तलाश छापे के दौरान की जा रही है। यह जांच दो दिन तक चलने की उम्मीद है।

मुरैना के पावरफुल भाजपा नेता से करीबी गायत्री फूड्स एंड डेयरी प्रोडक्ट के मालिक मोदी की राजनीतिक नजदीकियां भी सामने आई हैं। बताया जाता है कि मोदी परिवार का प्रदेश की राजनीति में बड़ा दखल रखने वाले और पावर फुल नेता से भी नजदीकियां हैं। इस कम्पनी के प्रमोटर्स में किशन मोदी, राजेंद्र प्रसाद मोदी, पायल मोदी, चंद्र प्रकाश पांडेय के नाम सामने आए हैं।

यह कम्पनी पहले भी विवादों में रही है। कम्पनी पर पनीर, घी, चीज व अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स में जानवरों की चर्बी मिलाने का आरोप लग चुका है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img