Saturday, July 4, 2026
31.5 C
Bhopal

राजगढ़ में 93 लीटर शराब और बाइक जब्त

राजगढ़ के भोजपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने 93 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब और एक बाइक जब्त की है। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 82 हजार 300 रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पुलिस टीम ने ढावला गांव के पास छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस को देखकर एक आरोपी भाग निकला, जबकि राघोपुर पडपड़ी निवासी 19 वर्षीय दिनेश तंवर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

फरार आरोपी और ठेकेदार के खिलाफ भी केस दर्ज

मोटरसाइकिल की तलाशी में दो थैलों और एक बड़े बोरे से अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब, देसी मदिरा और बियर बरामद की गई। पुलिस ने फरार आरोपी कमल गुर्जर (कालाकुंडल निवासी) और ठेकेदार रोहित शर्मा (सरडा, राजस्थान निवासी) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना भोजपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रजनेश सीरोठिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की सराहना करते हुए अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है।

Hot this week

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...

Topics

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img