Saturday, July 4, 2026
29.8 C
Bhopal

रतलाम की सड़कों पर इंदौर के युवकों की स्टंटबाजी

रतलाम की सड़कों पर कार से स्टंट करते इंदौर के युवाओं का वीडियो सामने आया है। वे कार की विंडो और छत पर बैठकर बेखौफ स्टंट करते नजर आए। गाड़ियों पर शादी के स्टिकर भी लगे थे।

युवाओं ने बीच सड़क पर कारें खड़ी कर दी। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। इधर, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आई। गाड़ियों का तलाशते हुए पुलिस शादी समारोह स्थल पर पहुंची। यहां पुलिस ने सभी गाड़ियां जब्त कर ली।

स्टंटबाजी का ये वीडियो मंगलवार शाम 6.30 बजे का है। ये युवक आबकारी कंपाउंड में किसी शादी में बाराती बनकर आए थे। सभी गाड़ियां इंदौर पासिंग की है। शहीद चौक से लेकर आबकारी कंपाउंड व हाट रोड पर यह युवा खुले आम स्टंट करते नजर आए। राह चलते किसी ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

पुलिस वाहनों को जब्त कर क्रेन की मदद से थाने ले आई।

युवकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो एएसपी राकेश खाखा ने अमले के इन युवकों की तलाश में लगाया। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया बल के साथ रात 9 बजे आबकारी कपाउंड क्षेत्र में पहुंचे। जिन कारों से स्टंट बाजी की जा रही थी उन्हें जब्ती में लिया। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि स्टंट बाजी करने वालों कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देखिए स्टंट बाजी की तस्वीरें…

Hot this week

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...

Topics

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img