Friday, November 20, 2026
20.7 C
Bhopal

1.51 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

करैरा पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के आरोप में 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 लाख 51 हजार रुपए कीमत की 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गल्ला मंडी के पीछे एक व्यक्ति स्मैक की तस्करी कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान आंडर निवासी अरविंद पुत्र नारायण सिंह रावत को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से स्मैक के अलावा तौल कांटा भी बरामद हुआ।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से कितना पुराना संबंध है और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img