Saturday, August 22, 2026
27.1 C
Bhopal

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए चाकू की नोक पर लूटपाट की। 16 अगस्त की रात हुई इस सनसनीखेज वारदात का CCTV फुटेज शनिवार को सामने आया है।

​फुटेज के अनुसार, बुजुर्ग एक दुकान के बाहर बेंच पर सो रहे थे। तभी दो बदमाश वहां पहुंचे और धारदार चाकू दिखाकर उन्हें धमकाने लगे। बुजुर्ग लगातार हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे और पैसे न होने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने उनकी एक न सुनी। बदमाशों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की और उनकी जेब से नकदी व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

फुटेज से बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग ने थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर बुजुर्ग की पहचान कर उनसे संपर्क साधने में जुटी है, ताकि उनका बयान लेकर FIR दर्ज की जा सके। साथ ही फुटेज की मदद से दोनों फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

Hot this week

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img