Saturday, August 22, 2026
27.1 C
Bhopal

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर में शनिवार को सीनियर और जूनियर अधिकारी आपस में भिड़ गए। नरेला विधानसभा के स्वास्थ्य अधिकारी (HO) सुमंदर शर्मा और जोन-19 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (AHO) बलवीर मलिक के बीच तीखी झड़प और हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

​अपर आयुक्त अंजू कुमार द्वारा ली गई दरोगाओं की बैठक के ठीक बाद यह विवाद शुरू हुआ। काम के सिलसिले में बात करते-करते विवाद इतना बढ़ गया कि AHO मलिक ने जूता निकालने की कोशिश की, जिन्हें मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों ने रोका।

गाड़ी से निकाला इस्तीफा

विवाद के दौरान मलिक ने अपनी सरकारी जीप से लिखित इस्तीफा निकालकर दिखाते हुए कहा, “मैं गलत होने पर मंत्री की भी नहीं सुनता, इस्तीफा हमेशा साथ रखता हूँ।” मलिक ने आरोप लगाया कि 30 साल की नौकरी के बावजूद उन्हें बार-बार जलील किया जा रहा है।

स्पॉट फाइन को लेकर उपजा विवाद

HO सुमंदर शर्मा के अनुसार, बैठक में नरेला क्षेत्र में स्पॉट फाइन (मौके पर जुर्माना) करने के निर्देश दिए गए थे, जिससे मलिक नाराज हो गए और बाहर आकर बहस करने लगे। साथी अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img