Thursday, February 12, 2026
16.9 C
Bhopal

गहनों के लालच में करदी बुजुर्ग महिला की हत्या

उज्जैन जिले के सेवरखेड़ी गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली नृशंस वारदात सामने आई। चांदी के कड़े और सोने के टॉप्स के लालच में दो नशेड़ियों ने 65 साल की बुजुर्ग महिला बब्बू बाई की दराते से गला रेतकर हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला की हत्या कर आरोपियों ने उसके गहने लूटे और शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने चंद घंटों में दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर गहने बरामद कर पूरी वारदात का पर्दाफाश कर दिया।

खेतों में फसल काटने गई थी बुजुर्ग महिला

सेवरखेड़ी गांव की बब्बू बाई रोज की तरह शुक्रवार को खेतों में फसल काटने गई थी। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवारवालों ने नानाखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार सुबह पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी कि तभी सूचना मिली गांव का ही दीपक उर्फ मंगल बलाई सोने के टॉप्स बेचने की फिराक में है। शक गहराया तो पुलिस ने उसे पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी दीपक उर्फ कृष्णपाल (कान्हा) के साथ मिलकर बब्बू बाई की हत्या की। दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष कबूला कि उन्होंने महिला को खेत में अकेला देखा तो उनके पैरों में करीब एक किलो वजनी चांदी के कड़े और कान में सोने के टॉप्स देखकर लालच आ गया। पहले उन्होंने लाठी से वार किया और फिर दराते से गला रेत दिया। हत्या के बाद गहने लूटकर लाश को खेत की झाड़ियों में फेंक दिया।

गांव में पसरा मातम

पुलिस ने जब झाड़ियों में छिपाई लाश बरामद की तो पूरा गांव सन्न रह गया। गांववालों के मुताबिक, बब्बू बाई रोज मजदूरी कर घर का खर्च चलाती थीं। आरोपी नशे के आदी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों पहले चोरी और झगड़ों में शामिल रहे हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी सेवरखेड़ी गांव के रहने वाले हैं जो बुजुर्ग महिला बब्बू बाई को व्यक्तिगत रूप से जानते थे। दोनों ने वारदात को लूट के इरादे से अंजाम दिया था। पुलिस ने सोने के टॉप्स और चांदी के कड़े बरामद कर लिए हैं और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img