Sunday, November 29, 2026
17.1 C
Bhopal

युवक की शादीशुदा प्रेमिका के घर में मौत होने के बाद परिजन का आरोप पूरी प्लानिंग के तहत की हत्या

ग्वालियर में एक युवक की उसकी ही गर्लफ्रेंड के घर पर संदिग्ध हालत में मौत होने के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। युवक के परिजन बेटे की मौत को प्लांड मर्डर बता रहे हैं और उसकी गर्लफ्रेंड पर जान लेने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं परिजन का ये भी आरोप है कि पुलिस ने उसकी प्रेमिका को पूछताछ के लिए थाने भी लेकर गई थी लेकिन कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। वहीं पुलिस भी युवक की मौत को संदिग्ध बता रही है लेकिन पुलिस का कहना है कि ये हत्या है या हादसा इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा।

गर्लफ्रेंड के घर पर संदिग्ध मौत

जावेद खान (20) पुत्र रफीक खान निवासी गिरवाई की संदिग्ध हालात में उसकी ही प्रेमिका के घर पर मौत हो गई। जावेद पेशे से ड्राइवर था उसके परिजन के मुताबिक रात 2.30 बजे जेएएच के ट्रामा सेंटर से फोन आया था तुरंत अस्पताल आओ जावेद की हालत खराब है। सुनकर परिजन अस्पताल पहुंचे तो जावेद की लाश मिली। जावेद दो दिन से मेंहदी वाले सैय्यद निवासी गर्लफ्रेंड के घर पर था। गर्लफ्रेंड ही जावेद को अस्पताल लाई थी। लेकिन जावेद की मौत कैसे हुई उसने कुछ नहीं बताया।

परिवार का आरोप गला घोंटा

जावेद के परिवार का आरोप है उसके गले पर निशान थे। आशंका है उसका गला घोंटा गया है। इसके अलावा शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। चाचा खामिद खान का कहना है भतीजे जावेद की मौत सुनकर पुलिस भी आई जावेद की गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए ले गई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद उसे रवाना कर दिया। लश्कर सर्किल सीएसपी किरण अहिरवार का कहना है जावेद की मौत के मामले में उसकी गर्लफ्रेंड से पूछताछ की थी। संदेही महिला शादीशुदा है। उसने पूछताछ में बताया कि जावेद रात को उसके घर आया था। दरवाजा खोलते ही जावेद देहरी पर गिरकर बेहोश हो गया। उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे लेकिन जावेद को होश नहीं आया तो 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया। सीएसपी अहिरवार के मुताबिक जावेद की मौत पर मर्ग कायम किया है।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img