Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

Bhopal में आज 107 कॉलोनियों में पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

ई-8 अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा, बसंतकुंज समेत नए शहर की 107 कॉलोनियों में मंगलवार को 5 घंटे बिजली सप्लाई नहीं होगी। इसके लिए बिजली कंपनी द्वारा इस साल का सबसे बड़ा शटडाउन लिया जाएगा। दरअसल, ई 8 अरेरा कॉलोनी में 132 केवी क्षमता का नया सब स्टेशन बनाया गया है।यहां पर सप्लाई के लिए तैयार किए गए दो टावरों पर मंगलवार को 132 केवी क्षमता की हाईटेंशन लाइन बिछाई जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा इसके लिए सोमवार को शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया है। इसके मुताबिक सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक 107 कॉलोनियों में बिजली गुल रहेगी।5 घंटे तक शहर की इन कॉलोनियों में आज नहीं होगी बिजली सप्लाईइंडस अंपायर, शुभालय, पारस मैजिस्टिक, शाहपुरा थाने के आसपास, महाकाली जी, त्रिलंगा, फॉर्च्यून प्राइड, पार्श गैलेक्सी, ईडन एंड एलाइट, साउथ एंक्लेव, शिवाय अपार्टमेंट, इनकम टैक्स कॉलोनी, भरत नगर, बसंत कुंज, डीके गोल्ड, दानापानी, अंसल प्रधान, आकांक्षा एंक्लेव, साईं आर्केड, दूरसंचार कॉलोनी, विनायक परिसर, शिविका, मिनाल एंक्लेव, हेमू कालानी, स्काईड्रीम, वसंत विहार, रोहित नगर, रघुनाथ नगर, कंफर्ट एनक्लेव, फार्च्यून सिग्नेचर, रुद्राक्ष पार्क, डीके देवस्थली, पल्लवी नगर, ओपन रीजेंसी, विक्टोरिया पार्क, साउथ एवेन्यू, ग्रीन सिटी, तिलक नगर, खनूजा एनक्लेव, बावड़िया कला, डीके कॉटेज, रोहिताश फेस वन, कंफर्ट कॉलोनी, मिसरोद फेस वन समेत 107 कॉलोनियों में 5 घंटे बिजली नहीं आएगी।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img