Wednesday, April 8, 2026
25.1 C
Bhopal

सतपुड़ा भवन के सामने कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

प्रदेश के नव नियुक्त कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि में तीन वर्षों तक 70, 80 और 90 प्रतिशत वेतन दिए जाने संबंधी छह साल पुराने आदेश को निरस्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों ने आज भोपाल सहित प्रदेशभर में प्रदर्शन किया है। कर्मचारी भोपाल में सतपुड़ा भवन के सामने इकट्‌ठा हुए और नारेबाजी की। इसके बाद मंत्रालय जाकर सीएस के नाम ज्ञापन सौंपा।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवीक्षा काल में 70, 80 और 90 प्रतिशत वेतन देने की व्यवस्था कर्मचारियों के साथ अन्याय है और इसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। तिवारी ने कहा कि मांगें नहीं मानीं तो यह आंदोलन बड़ा रूप लेगा।

कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगें

कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगों में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का लाभ, सीपीसीटी से निजात, परिवीक्षा अवधि में कम वेतन की व्यवस्था खत्म करना, पुरानी पेंशन योजना लागू करना, पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करना, आउटसोर्स और स्थायी संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, ई-अटेंडेंस से मुक्ति सहित कुल 11 सूत्री मांगें शामिल हैं।

मांगें पूरी न करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

संघ का कहना है कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भोपाल और जिलों में मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराया जाएगा।

Hot this week

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

रायसेन-विदिशा से तस्करी कर लाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने अवैध...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: शराब दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें चलीं; 10 घायल

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में...

भोपाल: पहचान छिपाकर छात्रा से ज्यादती, डेढ़ साल तक ‘आशीष’ बनकर किया यौन शोषण

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में लव जिहाद...

Topics

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: शराब दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें चलीं; 10 घायल

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में...

राजभवन के सामने पाइप लाइन फटी, धंसी सड़क; टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन)...

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

​राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img