Monday, June 22, 2026
37.2 C
Bhopal

आईटी इंजीनियर बताकर की सगाई,शगुन में लिए 4.90 लाख रुपए:ज्यादा डिमांड करने लगे तो लड़की के पिता ने दर्ज कराई शिकायत

इंदौर में एक बेटी के पिता ने दहेज लोभी मां-बेटों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों ने सगाई के पहले से ही रुपए की डिमांड की। महिला ने बेटे को मुंबई की आईटी कंपनी में इंजीनियर बताया। सगाई में शगुन के नाम पर उन्होंने 4 लाख 90 हजार रुपए ले लिए। बाद में परिवार ने जानकारी निकाली तो पता चला कि मां-बेटे दोनों किराये के घर में रहते हैं। पूर्व में भी दहेज मांगने के चलते एक परिवार ने उनसे रिश्ता ठुकरा दिया था

एरोड्रम पुलिस ने सुनील तिवारी की शिकायत पर रजनी त्रिपाठी और उसके बेटे सक्षम निवासी नरीमन पाइंट छोटा बागडदा रोड पर केस दर्ज कर लिया है। सुनील ने इस मामले में एरोड्रम पुलिस को लिखित शिकायत की। जांच के बाद आरोपियों पर मंगलवार को कार्रवाई की गई। सुनील ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी के लिये सक्षम त्रिपाठी का रिश्ता आया। इसके बाद उसकी मां रजनी ने लगातार संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि बेटा सक्षम आईटी कंपनी में कार्यरत है। जिसका सलाना पैकेज 15 लाख रुपए है। वह गृह क्षेत्र की है। इससे बातचीत बढ़ाने लगी। इसके बाद परिवार से बात की। दोनों की पत्रिका मिलवाई। तब सक्षम और उसकी मां रजनी ने घर पर आना जाना शुरू किया। उन्होंने सगाई करने को लेकर दबाव बनाना शुरू किया। कहा कि सगाई मुहूर्त के साथ परिवार के बड़े लोगों की मर्जी से की जाएगी। लेकिन, वह नहीं माने। दबाव के कारण सुनील तिवारी ने हां कर दी। 9 अक्टूबर 2024 को सयाजी में सगाई का फंक्शन हुआ।

सगाई के बाद सक्षम और रजनी ने कहा कि वह शादी में होने वाले मेहंदी, हल्दी और शादी रिसेप्शन मिलकर करेंगे। जिसमें पेमेंट बांट लेंगे। दोनों की इस बात पर आपसी सहमति हो गई। सगाई के पहले सितंबर 15 को दोनों ने 5 लाख की डिमांड की गई। सुनील तिवारी ने इतने रुपए देने से इंकार कर दिया। तब कहा कि शादी के लिए कही ओर से व्यवस्था करना पड़ेगी। उन्होंने इस दौरान बार-बार दबाव बनाना शुरू कर दिया। तब 20 सितंबर को 2 लाख रुपए नकदी दिए गए।

इसके बाद सगाई होने पर 5 नवंबर को इन लोगों ने 3 लाख और मांगे। तब उन्हें इतना पेमेंट देने की बात से इंकार किया तो कहा कि किसी भी हालत में उन्हें पेमेंट लगेगा। परिवार को बार-बार रूपए का दबाव बनाने को लेकर शंका हुई। इसके बाद सुनील ने उनकी जानकारी निकाली। पता चला कि मां-बेटे पहले भी दहेज के नाम पर एक सगाई तोड़ चुके हैं। इनके पास खुद का मकान भी नहीं है।

खुद किराये के मकान में रहते हैं। सक्षम भी कोई जॉब में नहीं है। इसके बाद सक्षम और रजनी से बात की तो उन्होंने विवाद किया। आरोपियों ने पूरे रुपए सगाई के शगुन के नाम पर ले लिए थे। वहीं, आरोपियों ने शादी में ओर दहेज को लेकर मांग की। इसके बाद उन्हें लगा कि फैमिली शातिर है। उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है। तब सुनील ने पुलिस को मामले की शिकायत की है।

Hot this week

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img