Monday, June 22, 2026
35.9 C
Bhopal

इंदौर में युवक ने दोस्त की बहन से किया दुष्कर्म:शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, युवती प्रेग्नेंट हुई तो आरोपी बोला-मैं पहले से शादीशुदा

इंदौर की राउ पुलिस ने चार माह की एक गर्भवती युवती की शिकायत पर उसके भाई के दोस्त के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक घर पर आने-जाने के दौरान उसकी पहचान आरोपी से हुई।

इसी का फायदा उठाकर उसने दोस्ती की और प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर शादी की बात कर कई बार संबंध बनाए। बाद में खुद को शादीशुदा बता कर पीड़िता से शादी से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता गर्भवती हाे गई।

राउ पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर विक्की पुत्र विदेश्वर राय, निवासी कामधेनु नगर, खजराना के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके भाई का दोस्त है। उसका घर पर आना-जाना था। इसके चलते उसे पहचानती थी। उससे बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। करीब सात माह पहले विक्की ने कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। विक्की ने इस बात का भरोसा दिलाया कि जून 2024 में हम शादी कर लेंगे।

इसके बाद वह कृष्णा पैराडाइज टाउनशिप में लेकर गया। यहां रूम में संबंध बनाए। कई बार उसने यहीं पर लाकर पीड़िता से संबंध बनाए। पीड़िता को गर्भ ठहर गया। उसने यह बात विक्की को बताई तो उसने गर्भपात कराने की बात कही। युवती ने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया। चार माह की गर्भवती होने पर भी जब विक्की ने शादी नहीं की तो पीड़िता ने परिवार को बताने की धमकी दी।

इस पर विक्की कहा कि वह पहले से शादीशुदा है और पीड़िता से शादी नहीं कर सकता। उसने युवती को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह बात अपने परिवार को बताई। पहले पीड़िता इस मामले में मल्हारगंज थाने पहुंची। घटना राउ इलाके में होने के चलते वहां केस दर्ज कराया गया।

Hot this week

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img