Monday, March 30, 2026
23 C
Bhopal

सड़क पर बैठे मवेशी से टकराई इंजीनियर की बाइक,मौत

भोपाल के कोलार इलाके में शनिवार की रात सॉफ़्टवियर इंजीनियर की बाइक बीच सड़क पर बैठे आवारा मवेशी से टकरा गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। मवेशी का सींग लगने से उनकी जांघ में गहरा कट लगा था। राहगीरों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां जहां इलाज के दौरान रात करीब डेढ़ बजे उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यूष त्रिपाठी (32) पुत्र प्रेमचंद त्रिपाठी मूल रूप से मऊ उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में स्थित संजय हॉस्टल में रह रहा था। तीन साल से वह भोपाल में रह रहा था। उसके चाचा भरत तिवारी ने बताया कि बीते एक साल से प्रत्यूष साउथ की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में जॉब कर रहा था। फिलहाल वह वर्क फ्रॉम होम पर था।

बैरागढ़ चिचली में रहने वाले दोस्त के घर शनिवार की रात को मिलने गया था। वहां से रात करीब 11 बजे लौट रहा था। बैरागढ़ चिचली मेन रोड पर एक गाय बैठी थी। भतीजे की बाइक इस गाय से टकरा गई। जिससे उसके सिर में चोट लगी। गाय की सींग उसके एक पांव में लगी, जिससे उसके एक पांव में गहरा घाव लगा। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पत्नी को नहीं दी मौत की सूचना

भरत तिवारी के मुताबिक प्रत्यूष की 6 महीने पहले गांव में ही शादी हुई थी। भोपाल में सेटल होने की बात कहकर घर से निकला था। सेटलमेंट के बाद पत्नी को भी भोपाल जाने की बात उसने परिजनों से की थी। उसकी मौत के बाद परिवार सदमे में है। उसकी पत्नी को फिलहाल पति की मौत की सूचना नहीं दी है।

हादसे के बाद गाय की भी मौत

पुलिस को घटना स्थल पर ही मृत गाय मिली है। जिसके शरीर पर चोटे हैं। पुलिस का अनुमान है कि इसी गाय से टकराने के बाद प्रत्यूष की मौत हुई। बाद में गाय की भी मौत हो गई। एएसआई नंद कुमार मिश्रा ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img