Wednesday, February 18, 2026
19.1 C
Bhopal

लव जिहाद के आरोप से भड़का, युवक का मर्डर किया

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक मुस्लिम युवक अपनी महिला मित्र के साथ बैठा था, जो हिंदू समुदाय की बताई जा रही है। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंचे। उन्होंने हिंदू लड़की को गुमराह करने और लव जिहाद में फंसाने की बात पर बहस शुरू कर दी। बात बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई।

विवाद के दौरान युवक ने, जो युवती के साथ मौजूद था, समझाइश देने आए एक युवक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना दो दिन पुरानी है। शनिवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस उसकी महिला मित्र को भी इस केस में सहआरोपी बनाने की तैयारी में है।

जोर-जोर से हंसने और घूरने की बात पर हुआ विवाद

गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश तोमर के मुताबिक, फैजान नाम का युवक पिपलानी इलाके का रहने वाला है और आईटीआई में द्वितीय वर्ष का छात्र है। फैजान अपनी महिला मित्र के साथ गुलाब उद्यान के पास अंबेडकर पार्क में बेंच पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बरखेड़ा पठानी निवासी श्याम मोरे अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। श्याम भेल में ठेका श्रमिक के रूप में काम करता था। तीनों युवक पास की ही एक बेंच पर बैठकर बातें कर रहे थे और हंस भी रहे थे।

आपत्ति जताने पर हुआ था विवाद शुरू

फैजान ने श्याम को अपने पास बुलाया। श्याम पहुंचा तो फैजान ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान श्याम और उसके साथियों का फैजान से हिंदू लड़की को अपने साथ लेकर आने और लव जिहाद में फंसाने की बात को लेकर विवाद हो गया।

लव जिहाद के आरोपों पर भड़क गया फैजान

इस बात को सुनने के बाद फैजान गुस्से में आ गया। उसने पहले से अपने पास रखे चाकू से श्याम पर वार कर दिया। बीच बचाव करने आए दोनों दोस्तों पर भी चाकू से हमला कर दिया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बीती रात श्याम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी फैजान को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी बोला शाम ने निकाला था चाकू

डीसीपी संजय अग्रवाल के मुताबिक फैजान ने बयानों में बताया कि पार्क की जिस बेंच पर वह बैठा हुआ था, उसके पड़ोस की बेंच पर श्याम और उसके दो साथी बैठकर बीयर पी रहे थे। श्याम और उसके साथियों ने कमेंट किया। जिसका विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ। श्याम ने ही पहले चाकू निकाला, मारपीट कर चाकू से वार करने का प्रयास किया। तब उसने श्याम के पास रखे चाकू को छीना और उसे पर हमला कर दिया। युवक की मौत के बाद, हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img