Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

दूल्हे के साथ खतरनाक खेल करने वाली थी दुल्हन

जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल थाना इलाके में स्थित भादवा गांव में बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी के तुरंत बाद लुटेरी दुल्हन सारा सामान समेटकर फरार होने वाली थी, उसने अपने साथियों को भी बुला लिया था। लेकिन गांव वालों को शक हो गया। उन्होंने अपनी ओर से तस्दीक की तो पता चला कि दुल्हन लुटेरी है। उसे दिल्ली से लाया गया था और कल ही उसकी शादी हुई थी। वह अपने रिश्तेदारों के साथ अपने गांव जाने की बात कहकर जाने वाली थी।

गांव वालों को शक हुआ तो गांव वालों ने दो गाड़ियों में आए करीब सात से आठ लोगों को बंधक बना लिया। उनमें से कुछ युवकों को पेड़ से बांध दिया गया। बताया जा रहा है कि उनके साथ मारपीट की गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पूरा घटनाक्रम कल दोपहर में शूरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। पुलिस ने बताया कि आज सवेरे तक किसी भी पक्ष ने फिलहाल रिपोर्ट नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि गांव वालों ने रिश्तेदारों को पेड़ से बांधकर पीटा, वे चीखने-चिल्लाने लगे, तब जाकर पुलिस तक सूचना पहुंची थी।

पुलिस ने कराया चार लोगों का मेडिकल, उनको पेड़ से बांधकर पीटा गया था

किशनगढ़-रेनवाल पुलिस का कहना था कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जिन लोगों से मारपीट हुई है वे इस गांव के नहीं हैं। वे अन्य शहरों के रहने वाले हैं। उधर गांव के लोगों का कहना है कि लड़की ने पहले ही सब तैयारी कर ली थी। शादी होने के कुछ घंटे बाद ही उसके रिश्तेदार उसे लेने आ गए थे। लेकिन बातचीत में पता चला कि वे रिश्तेदार नहीं थे।

सूचना मिली थी, उसके बाद गांव पहुंचे थे। कुछ लोगों को बंधक बनाकर मारपीट की गई है। इनमें से करीब चार लोंगों का हमने मेडिकल कराया है। मारपीट करने वाले लोग कौन हैं, इस बारे में पूरी जानकारी अभी आना बाकि है। फिलहाल दोनों में से किसी पक्ष की ओर से केस फाइल नहीं किया गया है। पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img