Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

EOW की रेड के दौरान क्लर्क ने जहर पीया:भोपाल के ​​​​​​​हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया

भोपाल और जबलपुर में EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) का एकसाथ छापा पड़ा है। भोपाल में मेडिकल डिपार्टमेंट में क्लर्क तो जबलपुर में नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर के घर EOW ने रेड की। भोपाल के बैरागढ़ में कार्रवाई के दौरान क्लर्क हीरो केसवानी ने जहर पी लिया। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। क्लर्क सतपुड़ा भवन में पदस्थ है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर EOW ने कोर्ट से ऑर्डर लेने के बाद उसके घर छापा मारा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img