Friday, February 27, 2026
21.5 C
Bhopal

Etawah: दूल्हे को विग पहने देख बेहोश हुई दुल्हन, शादी से किया इन्कार

Etawah: आयुष्मान खुराना की साल 2019 में रिलीज फिल्म ‘बाला’ में गंजेपन की समस्या का बखूबी पर्दे पर उतारा गया। ताजा मामला उत्तर प्रदेस के इटावा का है। यहां मंडप में जब दुल्हन को पता चला कि उसका होने वाला पति गंजा है और विग पहनता है तो वह बेहोश हो गई। आखिरी में लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया। पूरे इलाके में घटना की चर्चा है। लड़के वालों पर आरोप है कि उन्हें दूल्हे के गंजे होने की बात छिपाई, जिसके कारण ऐनवक्त पर शादी नहीं हो सकी। घटना इटावा जिले के भरथना इलाके में बुधवार रात उस वक्त हुई जब दुल्हन को पता चला कि दूल्हा अपने गंजेपन को छिपाने के लिए विग का इस्तेमाल कर रहा है।

जब वरमाला का समारोह चल रहा था, तो दुल्हन ने देखा कि दूल्हा अजय कुमार अधिक सतर्क था और बार-बार अपने साफे को ठीक कर रहा था। शक उस समय यकीन में तब्दील हो गया जब किसी ने दुल्हन को बताया कि दूल्हा वास्तव में गंजा है और सिर पर विग लगाए हुए है। यह सुनते ही दुल्हन बेहोश हो गई और स्टेज पर गिर पड़ी। बाद में जब उसे होश आया तो उसने दूल्हे से शादी करने से इन्कार कर दिया। दूल्हे को बिना शादी किए ही घर लौटना पड़ा। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और बारात अंत में दुल्हन के बिना लौट गई।

मध्य प्रदेश में सामने आया था ऐसा ही मामला

ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सामने आया था। तब एक दुल्हन ने दूल्हे की मानसिक स्थिति का हवाला देते हुए शादी की रस्मों के बीच में ही दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, दुल्हन के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर दूल्हे और बारातियों को बंधक बनाकर पीटा भी था। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दूल्हे को बालों से घसीटते हुए देखा जा रहा है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img