Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

भोपाल में 14 हजार कर्मचारियों की चुनावी ट्रेनिंग शुरू

भोपाल के कुल 14 हजार 761 कर्मचारी सोमवार से लोकसभा चुनाव की ABCD सीख रहे हैं। शहर के 8 सेंटरों पर उन्हें EVM, मॉक पोल, वोटिंग, मतदान सामग्री लेने से लेकर जमा कराने तक की ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग में उन्होंने क्या सीखा? इसका वे एग्जाम भी देंगे। परीक्षा में फेल होने वाले कर्मचारी को फिर से ट्रेनिंग दी जाएगी।

ट्रेनिंग 5 दिन एक ही सत्र में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगी। पिछले चुनावों में 2-2 सत्र में कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाती थी, लेकिन संख्या अधिक होने की वजह से एक दिन में एक ही सत्र होगा। प्रतिदिन एवरेज 3 हजार कर्मचारियों को चुनाव से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी। कुल 72 मास्टर ट्रेनर्स उन्हें ट्रेनिंग देंगे। इनमें ईवीएम मास्टर ट्रेनर्स भी शामिल हैं। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

ट्रेनिंग के दौरान रवींद्र भवन में मौजूद कर्मचारी।

ट्रेनिंग के दौरान रवींद्र भवन में मौजूद कर्मचारी।

एक घंटे की परीक्षा भी होगी

ट्रेनिंग के बाद कर्मचारियों की एक घंटे की परीक्षा भी होगी। इसमें उनसे ट्रेनिंग से जुड़े सवाल ही पूछे जाएंगे। यदि वे सवालों का जवाब नहीं दे पाते हैं तो उन्हें अगले दिन फिर से ट्रेनिंग दी जाएगी। गायब रहने वाले कर्मचारियों को सस्पेंड किया जाएगा।

सीहोर विधानसभा की ट्रेनिंग वहीं पर होगी

भोपाल लोकसभा में कुल 8 विधानसभा- बैरसिया, नरेला, गोविंदपुरा, हुजूर, भोपाल उत्तर, भोपाल मध्य, भोपाल दक्षिण-पश्चिम और सीहोर शामिल हैं। भोपाल जिले की 7 विधानसभा के कर्मचारियों को यही पर ट्रेनिंग मिलेगी, जबकि सीहोर विधानसभा के कर्मचारियों को सीहोर में ही ट्रेनिंग दी जाएगी।

10% रिजर्व के तौर पर रहेंगे कर्मचारी

लोकसभा चुनाव में कुल 2299 मतदान केंद्र एवं 64 सहायक मतदान केंद्र है। इस तरह आठों विधानसभाओं में 2363 मतदान केंद्र रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर चार अधिकारी-कर्मचारी (पीओ, पी-1, पी-2 और पी-3) की ड्यूटी लगेगी। इनके अलावा 10% कर्मचारी रिजर्व के तौर पर रहेंगे। ताकि, जरूरत पड़ने पर उनकी ड्यूटी लगाई जा सके।

Hot this week

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img