Sunday, April 12, 2026
32.9 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर शोषण का मामला

छतरपुर पुलिस लाइन में पदस्थ रहे एक सूबेदार पर युवती ने शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले के अनुसार, पीड़िता दिशा लर्निंग सेंटर में पढ़ाई करने जाती थी। वहां उसकी मुलाकात सूबेदार शारदा प्रसाद यादव से हुई। दोनों में दोस्ती हुई और सूबेदार ने शादी का वादा करके उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पीड़िता को पता चला कि शारदा प्रसाद पहले से विवाहित है।

पीड़िता ने 4 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को बेटी की पेटी से शिकायत की। उसके वकील एडवोकेट दिनेश कुमार चौहान ने इस मामले को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया। शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और डीजीपी तक पहुंचाई गई।

महिला थाना प्रभारी सुनीता बिंदुआ ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पीड़िता के बयान दर्ज किए। सूबेदार शारदा प्रसाद यादव पर बीएनएस की धारा 69 व 351 के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी वर्तमान में भोपाल में पदस्थ है।

सूबेदार से 15 लाख रुपए लेकर समझौता कर लिया था

सूत्रों के अनुसार, यह मामला पहले भी थाने तक पहुंचा था। तब पीड़िता के परिजनों ने सूबेदार से 15 लाख रुपए लेकर समझौता कर लिया था। तत्कालीन महिला थाना प्रभारी ने लेनदेन की वीडियोग्राफी भी करवाई थी। समझौते में मिली राशि को परिजनों द्वारा हड़पने के बाद पीड़िता ने फिर से शिकायत दर्ज कराई है।

सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img