Wednesday, September 2, 2026
25.1 C
Bhopal

दहेज के लिए पत्नी से मारपीट

शाजापुर के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना मामला सामने आया है। महिला थाने पर पीड़िता ज्योति असवार ने अपने पति, देवर और सास के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ज्योति असवार ने बताया कि वह मूल रूप से आगर मालवा जिले के कानड़ की रहने वाली है और वर्तमान में शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पचोला बनहल में रहती है। उसने अपने पति अनिस असवार देवर लाखन असवार और सास बसंताबाई असवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

महिला थाना प्रभारी आशा सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ गाली-गलौच की और मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 296, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

Topics

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img