Wednesday, September 2, 2026
25.1 C
Bhopal

हनीट्रैप में फंसे युवक ने सल्फास खाया

खंडवा के मूंदी में युवक द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गुरुवार को दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला और उसके साथी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। आरोपी महिला और उसके दोस्त ने हनी ट्रैप का जाल बुना और फिर युवक को फंसाया। वीडियो वायरल होने पर युवक ने सल्फास की गालियां खा ली थी।

मूंदी पुलिस के अनुसार 6 अप्रैल को मूंदी में रहने वाले मनोज चौहान (34) ने जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 7 अप्रैल की सुबह मनोज की मौत हो गई। मर्ग डायरी मिलने पर जांच शुरू की गई। परिजन के बयान लिए गए। पाया गया कि, वल्लभ नगर निवासी आरोपी महिला ने मनोज से दोस्ती की। फिर वह आए दिन रुपयों की मांग करने लगी। जब रुपए नहीं दिए तो साल 2019 में महिला ने मनोज के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई।

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे

मनोज ने उसे 50 हजार रुपए दिए तब जाकर उसने राजीनामा किया। उसके बाद भी आरोपी महिला मनोज से फोन पर बातचीत करती रही। फिर उसने मनोज को खंडवा के सिंगापुर टाउनशिप के पास मिलने के लिए दबाव बनाया। मनोज जब वहां पहुंचा तो महिला अपने साथी हसन पठान के साथ वहां मौजूद थी।

महिला ने मनोज से पहले शादी का दबाव बनाया। जब वह शादी से इनकार करने लगा तो दोनों उसे वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। इसी बात से तंग आकर मनोज ने आत्महत्या कर ली।

आरोपी हसन अली और मुबीना बी।

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए पुलिस ने गुरुवार को आरोपी मुबीना बी और हसन अली उर्फ पठान को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए। मृतक मनोज हाट बाजार में चश्में, बेल्ट की दुकान लगाता था। उसने मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर आत्महत्या का कदम उठा लिया। परिजन के मुताबिक, उसने सल्फास की 9 गोलियां खाई थीं।

Hot this week

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

Topics

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img