Wednesday, September 2, 2026
25.1 C
Bhopal

जमीन विवाद में भाइयों के बीच चली गोलियां

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चंडीले का पुरा में शुक्रवार शाम को दो सगे भाइयों के बीच जमीन की मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गए।

राजेश गुर्जर और मुकेश गुर्जर के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले पटवारी से सीमांकन कराया गया था। सीमांकन में एक भाई की जमीन दूसरे भाई के हिस्से में दबी पाई गई थी। पटवारी ने मौके पर मुड्डी लगा दी थी।

शुक्रवार शाम को एक पक्ष मुड्डी के निशान तक नई मेड़ बनाने पहुंचा। दूसरा पक्ष भी वहां आ गया और सीमांकन को गलत बताते हुए काम रुकवाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। मारपीट के दौरान गोलियां चलीं, जिसमें सोनू और दीपू गुर्जर घायल हो गए।

एएसपी कृष्ण लालचंदानी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच के बाद थाना प्रभारी को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस घायलों की डॉक्टर से मेडिकल रिपोर्ट ले रही है। घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img