Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

शहर के नामचिन बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को फ्लैट में घुसकर गोली मारी

भोपाल के वीआईपी रोड कर्बला के नजदीक शलीमार अपार्टमैंट में स्थित फ्लैट में घुसकर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। उसके सिर में भी तलवार से वार किए गए हैं।

घायल को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में पुलिस ने घायल युवक की पत्नी की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में चार आरोपियों को नामजद किया गया है।

टीआई बिजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि शफी हसन उर्फ गोलू (37) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वह शालीमार अपार्टमैंट कर्बला पर रहते हैं। उनकी पत्नी सुंबुल अली ने रविवार तड़के सुबह 4 बजे थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि रात एक बजे पति शफी के साथ खाना खाया था। इसके बाद रूम में बैठकर बातचीत कर रहे थे। रात तीन बजे दोनों बच्चे भी साथ थे, तभी बदमाश फीरोज उर्फ बाबा, शोएब अन्ना, शाहिद इटारसी और आदिल बच्चा व अन्य दो तीन लोग आए। सभी हथियारों से लैस थे, क्योंकि मेन गेट का शटर पहले ही खुला था तो आरोपी सीधा घर में दाखिल हो चुके थे।

उन्होंने पति के संबंध में पूछा, मैने उनके घर में नहीं होने की जानकारी दी। इसी बीच पति हॉल से निकलकर किचन की ओर गए। पति को देखते ही फिरोज ने अपने पास रखी पिस्टल से फायर कर दिया। शोएब, शाहिद और आदिल ने तलवार से हमला किया। गोली पति के पांव में लगी है, जबकि तलवार से वार किए जाने के कारण पति के सिर और पीठ में चोट आई हैं। टीआई का कहना है कि फरियादी ने हमला के पीछे कोई कारण नहीं बताया है।

प्लाट को लेकर चल रहा है विवाद

शफी का एक प्लॉट खानू गांव कोहेफिजा में रहा है। इस पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद चला था। पुलिस प्रॉपर्टी विवाद के चलते हमले के एंगल पर भी जांच कर रही है। टीआई ने बताया कि घायल शफी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। निशातपुरा थाने में उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पुरानी रंजिश के एंगल पर भी जांच कर रहे हैं। हमले के असल कारणों का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img