आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में श्रमोदय स्कूल में 10वीं के स्टूडेंट ने लगाई फांसी

भोपाल के श्रमोदय (आवासीय) विद्यालय में 10वीं के स्टूडेंट ने फांसी लगा ली। उसकी पहचान अभिषेक चढ़ार (16) के रूप में हुई है। स्कूल परिसर में बने हॉस्टल के कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक मूलत: टीकमगढ़ का रहने वाला अभिषेक 10वीं में पढ़ता था। वह स्कूल परिसर में बने हॉस्टल में ही रहता था। शनिवार को वह स्कूल भी आया था। दोपहर में लंच के बाद वह हॉस्टल में चला गया। दोपहर करीब तीन बजे जब वह क्लास में नहीं पहुंचा, तो टीचर उसके हॉस्टल में देखने पहुंचे। अंदर से कमरा बंद मिला। दरवाजा खोलकर देखा, तो वह फंदे पर लटका था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770